इस बार यूपी का बांदा गर्मी के मामले में रिकॉर्ड तोड़ रहा। 48.2 डिग्री तापमान पहुंच गया। देश में इतना तापमान कहीं नहीं है।
बांदा इसलिए गर्म हो रहा क्योंकि वहां पहाड़ खोदे जा रहे, नदियां खंगाली जा रही। पानी का स्तर कम होते-होते सिकुड़ गया है। जिन नलों का बोर कम था वह सूख गए।
बांदा इसी तरह से खुदता रहा तो 10-15 साल में रहने लायक नहीं बचेगा। लाखों की आबादी असहाय हो जाएगी। सरकार को अब ध्यान देना होगा। अफसरों के पास एसी है, जनता के पास नहीं।
