जिसकी आंखों ने कभी सूरज की रोशनी नहीं दिखी, बुंदेलखंड के उस 25 वर्षीय ‘सूरदास’ सुनील लोधी की आवाज आज पूरे देश में गूंज रही है। रास्ता भटकने पर भंवरे की गूंज से घर पहुंचने वाले सुनील का भजन ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान…’ अब बॉलीवुड फिल्म ‘हनुमान अंश’ का मुख्य गीत बन चुका है, जिस पर इंस्टाग्राम पर लाखों रील्स बन रही हैं। मध्यप्रदेश के सागर के छोटे से गांव अगरा के सुनील लोधी की जिंदगी सिर्फ सुरों की नहीं, बल्कि चमत्कारिक विश्वास की मिसाल है। सुनील बताते हैं कि एक बार वे गांव के नाले के पास रास्ता भटक गए थे। जब उन्होंने हारकर ईश्वर से शिकायत की, तभी एक भंवरा उनके कान के पास मंडराने लगा। सुनील ने भंवरे की आवाज की दिशा पकड़ी और सही-सलामत घर पहुंच गए। इसी अटूट भक्ति ने उनके भजनों में वह रूहानियत भरी, जिसने आज करोड़ों दिलों को छू लिया है।
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
बुंदेलखंड के उस 25 वर्षीय ‘सूरदास’ सुनील लोधी की आवाज आज पूरे देश में गूंज रही
