Headlines

मधुरम संगीत परिवार के मासिक कार्यक्रम में सजे सुरों के रंग, फेसबुक लाइव कलाकार हुए सम्मानित*

*मधुरम संगीत परिवार के मासिक कार्यक्रम में सजे सुरों के रंग, फेसबुक लाइव कलाकार हुए सम्मानित*

*झांसी, 14 जुलाई। मधुरम संगीत परिवार द्वारा मधुरम हॉल में मासिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री विनोद मिश्रा ने की, जबकि सचिव श्री राज शर्मा ने सभी अतिथियों एवं कलाकारों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।*

*संगीतमय संध्या में परिवार के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक सदाबहार एवं मधुर गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।* *गीत-संगीत के साथ आयोजित कविता पाठ ने भी कार्यक्रम में साहित्यिक गरिमा का समावेश किया, जिसकी उपस्थित जनों ने भरपूर सराहना की।*

*इस अवसर पर सोशल मीडिया के माध्यम से संगीत को नई पहचान दिलाने वाले फेसबुक लाइव के कलाकार अमित कुमार तिवारी, राज शर्मा, प्राप्ति झा एवं रामजी झा को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे कलाकार अपनी प्रतिभा से संगीत संस्कृति के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।*

*कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों एवं अतिथियों के लिए शानदार चाट पार्टी का आयोजन किया गया, जिसने पूरे आयोजन को और अधिक आत्मीय एवं यादगार बना दिया।*

*अध्यक्ष श्री विनोद मिश्रा ने सभी कलाकारों, अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मधुरम संगीत परिवार भविष्य में भी संगीत, साहित्य और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से समाज को जोड़ने का कार्य निरंतर करता रहेगा।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *