महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, झाँसी डॉ० शिशिर पुरी के आदेश पर डॉ० आशीष अग्निहोत्री उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी / नोडल अधिकारी पंजीकरण ने जनपद में संचालित चिराग हॉस्पिटल जे०सी०एच० हॉस्पिटल में अग्नि सुरक्षा, बायो मेडीकल बेस्ट तथा पंजीकरण की वैधता के संबंध में दिनांक 13.07.2026 को निरीक्षण किया। जिसमें उपरोक्त निजी चिकित्सालय में अस्पताल का एक ही पंजीकरण प्रमाणपत्र उपलब्ध है, परंतु चिराग हॉस्पिटल एवं जे०सी०एच० हॉस्पिटल दो अलग-अलग ब्लॉक में संचालित हैं। दोनों अस्पतालों का एक ही पंजीकरण दिनांक 29.10.2025 को कराया गया था जोकि दिनांक 30.04.2026 को कालातीत हो चुका है। उत्तर प्रदेश पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड का प्रमाण पत्र, मेडीकल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड का प्रमाण पत्र एवं अग्नि सुरक्षा (Fire Safety) की NOC उपलब्ध नहीं है। उपरोक्त निरीक्षण में पायी गयी कमियों के कारण इनका पंजीकरण निरस्त किया गया है।
महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, झाँसी
