*महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उद्योग और व्यापार करने के लिए करेंगे प्रेरित* !
*व्यापार मंडल लगाएगा प्रशिक्षण शिविर*,
*व्यापारी संगोष्ठी हुई संपन्न* !
झांसी आज आवास विकास नंदनपुर व्यापार मंडल के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की पहल पर व्यापारिक संगोष्ठी एवं चाय पर चर्चा आवास विकास शिवपुरी रोड पर गुरुजी प्लाईवुड, सुभाष वर्मा के प्रतिष्ठान पर संपन्न हुई !
व्यापारी संगोष्ठी के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं कैट के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री संजय पटवारी ने भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि आवास विकास नंदनपुर क्षेत्र में महिलाए उद्योग और व्यापार के क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, इन्हें प्रोत्साहन करने के लिए सरकारी योजनाओं से जोड़कर उद्योग और व्यापार के लिए और अधिक प्रोत्साहित करेंगें, महिलाओं को आवश्यकता है कि सरकारी योजना “एक जिला एक उत्पाद” के अंतर्गत सरकारी योजनाओं से जोड़कर उद्योग लगाने के लिए प्रेरित करेंगे, इसी प्रकार ब्यूटी पार्लर, बुटीक, ग्रह उद्योग, आदि के लिए वर्कशॉप कर उन्हें प्रशिक्षण देकर उद्योग और व्यापार के लिए प्रेरित करेंगे !
इस अवसर पर व्यापारियों ने आरटीओ, ट्रैफिक पुलिस, एवं जीएसटी विभागों की समस्याओं से अवगत कराया, जिसका निस्तारण का व्यापारिक नेताओं ने आश्वासन किया !
अध्यक्षता प्रवेश यादव ने की, इस अवसर पर आवास विकास व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रवीण साहू, महामंत्री राजकुमार वर्मा, महिला व्यापार मंडल की रेखा यादव,अनीता सिंह, सुनीता चतुर्वेदी, रेखा यादव, उषा राज परमार, रेखा परिहार, ममता ठाकुर (महामंत्री), रागिनी सिंह, डॉ अनिल सोनी, धनीराम साहू, बीपी सिंह, अनिल कुमार साहू, कमल यादव, अवनीश कुमार खरे, अनिल मौर्य, रमेश कुमार, आदि उपस्थित रहे !
संगोष्ठी में व्यापारी नेता पंकज शुक्ला, दिलीप अग्रवाल, डॉक्टर विवेक बाजपेई, संजय चड्ढा, आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किया !
भवदीय
प्रवीण साहू
अध्यक्ष
आवास विकास नंदनपुरा व्यापार मंडल
