महिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती आशिया सिद्दीकी ने नगर आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपा

झांसी । महिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती आशिया सिद्दीकी ने नगर आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपा. उन्होंने वार्ड 41 की कई समस्याओं से नगर आयुक्त को अवगत कराया के के पुरी और सैयद नगर के बीच से एक नाला निकला हुआ है जो कि बहुत चौड़ा है इस नाले की हर वर्ष सफाई होती है, इस बार आज यानि 15 जून तक इस नाले की सफाई नहीं हुई है. यह नाला कई जगह से टूटा हुआ है जिसकी मरम्मत कई वर्षों से नहीं हुई है. जिस कारण इस वार्ड में जल भराव की स्थिति हो जाती है और घरों में भी पानी भर जाता है. अब तक इसकी वार्षिक सफाई और मरम्मत न होने के कारण वार्ड वासी बेहद परेशान है कि नाले की सफाई न होने की वजह से घरों में पानी घुसेगा.दूसरी सबसे बड़ी समस्या यहां पर नालियों की सुचारू रूप से सफाई नहीं होती है जिस कारण नालियां बजबजा जा जाती है और आगे मालवा भरा होने के कारण या अतिक्रमण के कारण नालियों का पानी नाले में नहीं जा पाता और है पानी में ठहराव बना रहता है
नहर से नीचे उतरने वाली सड़कों पर गड्ढे हैं और यह स्थिति वार्ड में ज्यादातर सड़कों की है जो कि गैस पाइपलाइन की वजह से और नालों के पाइप डालने के कारण हो गए थे जिनको भरा नहीं गया जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है
इस वार्ड में कुत्तों की तादाद बहुत बढ़ गई है जिससे आए दिन बुजुर्ग और बच्चों को कुत्तों द्वारा खदेड़ा जाता है लोग घायल हो जाते हैं और कई बार कुत्ते उन्हें काट भी लेते हैं.
ज्ञापन देते समय शहर अध्यक्ष श्री मनोज गुप्ता ने भी आयुक्त जी को सभी समस्याओं से और भी कई वार्डों की समस्याओं से अवगत कराया ज्ञापन देते समय राजकुमार सेन,अशोक कंसोरिया, दिनेश कुमार, फरीदा मंसूरी, वर्मा मोहम्मद आसिफ, शैलेश चतुर्वेदी, राजेश रानी, क्रांति, पार्वती चौधरी, शाहरुख खान, दिव्यांश, खालिद, निखिल, सबा गौरी मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *