“मानद डॉक्टरेट उपाधि” एवं “भारत गौरव सम्मान” से सम्मानित ।
झांसी। लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार, नीति आयोग एवं एमसीए भारत सरकार के अंतर्गत पंजीकृत अचीवर अवार्ड काउंसिल के मूल्यांकन निदेशक मंडल एवं अचीवर पुरस्कार परिषद द्वारा झांसी निवासी एक्टर, आर्टिस्ट एडिटर एवं समाजसेवा क्षेत्र में डाॅ आनन्द कुमार सक्सेना को “मानद डायरेक्ट उपाधि” प्रदत्त की गई।
उक्त के अतिरिक्त अभिनेता, कलाकार, संपादक,समाज सेवा, तथा मानवीय सहायता क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान एवं समर्पित सेवाओं के फल स्वरुप जरूरतमंदों की मदद करने एवं डिजिटल व सामाजिक पहलुओं के माध्यम से जागरूकता लाने, वंचित समुदायों के उत्थान और मानवीय मूल्य को बढ़ावा देने, ईमानदार प्रयास एवं वास्तविक समाजसेवा तथा करुणा की भावनाओं के दृष्टिगत डॉ. आनन्द कुमार सक्सेना को “भारत गौरव सम्मान” भी प्रदत्त किया गया।
