Headlines

मुज़फ्फरनगर : मुस्लिम छात्र को पिटवाने वाली टीचर के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा, गंभीर में धाराओं में मामला दर्ज

मुज़फ्फरनगर : थाना क्षेत्र मंसूरपुर के ग्राम ख़ुब्बापुर स्थित स्कूल की अध्यापिका द्वारा एक छात्र को उसके स्कूल का कार्य न करने पर कक्षा के अन्य छात्रों से पिटाई कराना तथा आपत्तिजनक टिप्पणी करने की घटना के सम्बंध में पीड़ित छात्र के परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट पंजीकृत की गयी है। स्थानीय पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*
मेरा बेटा 7 साल का है। यह घटना 24 अगस्त की है। शिक्षक ने छात्रों से मेरे बच्चे को बार-बार पिटवाया। मेरे भतीजे ने वीडियो बनाया, वह किसी काम से स्कूल गया था…मेरे 7 साल के बच्चे को एक-दो घंटे तक प्रताड़ित किया गया। वह डरा हुआ है…यह कोई हिंदू-मुस्लिम मामला नहीं है। हम चाहते हैं कि कानून अपना काम करे: वायरल वीडियो में दिख रहे एक बच्चे को उसके सहपाठी द्वारा अपने शिक्षक के कहने पर पीटने पर पीड़ित छात्र के पिता

वीडियो को एडिट करके वायरल किया गया है। हमारे यहां हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के साथ रहते हैं। हमारे स्कूल में कई छात्र मुस्लिम हैं, उस दिन वह बच्चा अपना होम वर्क करके नहीं लाया था और बच्चे के परिजनों के तरफ से कहा गया था कि इसपर सख्ती बरतें। मैं विकलांग हूं इसलिए मैंने अन्य 2-3 छात्रों से पिटाई करवाई ताकि वह होम वर्क कर ले क्योंकि परीक्षा आने वाली है। वह 2 महीने से अपना होम वर्क नहीं करके आ रहा था। मैंने वायरल वीडियों में कहा था मुहम्मदन मां को अपने बच्चों को उनके मामा के घर नहीं ले जाना चाहिए क्योंकि परीक्षा नजदीक आ रही है। लेकिन उन्होंने इस वीडियो को काट दिया और मुहम्मदन शब्द रहने दिया। मेरा ऐसा इरादा नहीं था: नेहा पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल तृप्ता त्यागी, जो वायरल वीडियो में छात्रों को अपने सहपाठी को पीटने के लिए उकसाती नजर आ रही थीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *