Headlines

मोहिउद्दीनपुर–मोदीनगर रेलखंड पर मेगा ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन एवं ठहराव निरस्त

मोहिउद्दीनपुर–मोदीनगर रेलखंड पर मेगा ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन एवं ठहराव निरस्त

उत्तर रेलवे द्वारा मुजफ्फरनगर–मोदीनगर स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 61 पर स्टील गर्डर को पीएससी स्लैब से प्रतिस्थापित किए जाने हेतु दिनांक 19/20 जून 2026 को 15 घंटे 25 मिनट का पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। यह ब्लॉक डाउन लाइन पर 19 जून 2026 को रात्रि 11:10 बजे से 20 जून 2026 को प्रातः 02:35 बजे तक प्रभावी रहेगा।
इस कार्य के फलस्वरूप निम्नलिखित ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है –

गाड़ी संख्या 14318 योगनगरी ऋषिकेश – लक्ष्मीबाई नगर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग टपरी–गाजियाबाद–निजामुद्दीन–आगरा कैंट के स्थान पर अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 19.06.2026 को परिवर्तित मार्ग मेरठसिटी–खुर्जा–मितावली–आगरा कैंट होकर चलाई जाएगी।

गाड़ी संख्या 20494 चंडीगढ़–मदुरै एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग टपरी–गाजियाबाद–निजामुद्दीन–आगरा कैंट के स्थान पर अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 19.06.2026 को परिवर्तित मार्ग मेरठसिटी–खुर्जा–मितावली–आगरा कैंट होकर चलाई जाएगी।

गाड़ी संख्या 19020 हरिद्वार–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग टपरी–गाजियाबाद–टूंडला के स्थान पर अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 19.06.2026 को परिवर्तित मार्ग टपरी–शामली–नौली-दिल्ली शाहदरा– तिलक ब्रिज–निजामुद्दीन होकर संचालित की जाएगी।

गाड़ी संख्या 12172 हरिद्वार–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गाजियाबाद–निजामुद्दीन–आगरा कैंट के स्थान पर अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 19.06.2026 को परिवर्तित मार्ग मेरठसिटी–खुर्जा–मितावली -आगरा कैंट होकर संचालित की जाएगी।

गाड़ी संख्या 19308 उधना–इंदौर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग आगरा कैंट–गाजियाबाद–निजामुद्दीन–आगरा कैंट के स्थान पर अपने प्रारंभिक स्टेशन दिनांक 19.06.2026 को परिवर्तित मार्ग मेरठसिटी–खुर्जा–मितावली–आगरा कैंट होकर संचालित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *