Headlines

युवाओं ने ग्रहण की समाजवादी पार्टी की सदस्यता अरविंद वशिष्ठ के नेतृत्व में सपा में बढ़ा युवाओं का जुड़ाव

युवाओं ने ग्रहण की समाजवादी पार्टी की सदस्यता अरविंद वशिष्ठ के नेतृत्व में सपा में बढ़ा युवाओं का जुड़ाव
झाँसी: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद वशिष्ठ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। युवाओं ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री अखिलेश यादव जी की नीतियों, विचारधारा और नेतृत्व में विश्वास जताते हुए पार्टी से जुड़ने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि आज का युवा रोजगार, शिक्षा, के साथ बेहतर भविष्य चाहता है। समाजवादी पार्टी हमेशा युवाओं के अधिकारों और उनके उज्ज्वल भविष्य की लड़ाई लड़ती रही है। अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने विकास, शिक्षा, रोजगार और आधुनिक बुनियादी ढाँचे की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य देखे हैं।
उन्होंने कहा कि युवाओं का समाजवादी पार्टी से जुड़ना इस बात का संकेत है कि प्रदेश में बदलाव की नई उम्मीद मजबूत हो रही है। हम युवाओं को साथ लेकर जनसमस्याओं की लड़ाई को और मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।
अरविंद वशिष्ठ ने सभी नवागत सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी में युवाओं को सम्मान और सक्रिय भूमिका दी जाएगी तथा 2027 में समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर तक संगठन को और प्रभावी किया जाएगा।
इस दौरान नवागत युवाओं ने “अखिलेश यादव जिंदाबाद, समाजवादी पार्टी जिंदाबाद” के नारे लगाए और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
आदिल खान के सहयोग से सर्वश्री संचित लाल, उमेश वंशकार, अमित वंशकार, अनिल, फिरोजखान ,निहाल लाक्षाकार, भोला ,आकाश वर्मा, सोहिल, अरविन्द ,साकिया,शाकिब, सनी आदि ने सदस्यता ग्रहण की। व्यापार महासभा के जिलाध्यक्ष सत्येंद्रपुरी गोस्वामी, मनोज यादव, मनीष कश्यप, अभिषेक दीक्षित आशीष वाजपेयी अमित चक्रवर्ती आदि ने भी सभी नवागत सदस्यों का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *