दिल्ली।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के दिल्ली स्थित आवास के बाहर शुक्रवार को साधु-संतों समेत कई लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया.
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के दिल्ली स्थित आवास के बाहर शुक्रवार को साधु-संतों समेत कई लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे साधु-संतों समेत कई लोगों को हिरासत में ले लिया.
राहुल गांधी के आवास के बाहर शुक्रवार को अचानक कई प्रदर्शनकारी पहुंच गए. इनमें साधु-संत भी शामिल थे. प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ नाराजगी जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया. स्थिति को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया.
प्रदर्शनकारी ने कांग्रेस पर लगाया बाहर निकालने का आरोप
प्रदर्शन के दौरान एक प्रदर्शनकारी ने कांग्रेस पार्टी के प्रति नाराजगी जताई. उसने कहा, “मैं कांग्रेस पार्टी को श्राप देती हूं. हमने 56 साल तक इस पार्टी के लिए अपना खून-पसीना बहाया और अब यही कांग्रेस पार्टी हमें बाहर निकलवा रही है. राहुल गांधी, आपको शर्म आनी चाहिए.” प्रदर्शनकारी ने आरोप लगाया कि उन्होंने लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी के लिए काम किया और अपना खून-पसीना लगाया, लेकिन अब उन्हें ही पार्टी से बाहर निकाला जा रहा है. उसने राहुल गांधी को लेकर भी नाराजगी जाहिर की.
कुछ दिन पहले बिहार के सांसद पप्पू यादव ने भी साधु-संतों का वेश धारण कर संसद परिसर में प्रदर्शन किया था। उनका यह विरोध अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे और दान में कथित अनियमितताओं के आरोपों को लेकर था। उस प्रदर्शन में विपक्ष के कई नेता शामिल हुए थे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी उसमें मौजूद थे। ऐसे में अब राहुल गांधी के आवास के बाहर साधु-संतों के वेश में हुए प्रदर्शन को उसी घटनाक्रम से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, इस प्रदर्शन के पीछे प्रदर्शनकारियों का उद्देश्य क्या था और उनकी मांगें क्या थीं, इसे लेकर पुलिस या किसी अन्य आधिकारिक पक्ष की ओर से अभी तक कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।
