लखन लाल गुप्ता बने मुख्य संयोजक*

*आप लोकप्रिय समाचार पत्र में समाचार प्रकाशित करने की कृपा करें*
*लखन लाल गुप्ता बने मुख्य संयोजक*

अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा “गहोई महाकुम्भ” की तृतीय महत्वपूर्ण बैठक “मानस भवन” भोपाल में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रामगोपाल छिरौल्या(डल्लू भय्या) जी की अध्यक्षता और माननीय श्याम बिहारी जी गुप्ता,अध्यक्ष,उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग(राज्य मन्त्री) के मुख्य आतिथ्य तथा महासभा के सम्माननीय राष्ट्रीय पदाधिकारियों, पूरे देश से पधारे विभिन्न स्तरीय दायित्वधारियों एवं स्वजातीय बन्धुओं की गरिमामयी उपस्थिति में भव्यतापूर्ण व्यवस्थाओं के साथ सम्पन्न हुयी।
बैठक में मुख्यतः 17 जनवरी 2027 को झाँसी में आयोजित होने जा रहे “गहोई महाकुम्भ” की तैयारियों पर गहन विचार विमर्श किया गया।
साथ ही महाकुम्भ को भव्य एवं दिव्यतापूर्ण सम्पन्न करवाये जाने हेतु गहोई वैश्य समाज झाँसी के वरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रतिष्ठित उद्योगपति श्री लखन लाल जी गुप्ता को सर्वसम्मति से “मुख्य संयोजक” मनोनीत किया गया।
उक्त बैठक में झाँसी से श्री संजय पटवारी,नरेश गुप्ता(राजू रक्सा), मनमोहन गेड़ा,सुभाष खर्द,भरत सेठ,देवेन्द्र नगरिया,बृजेश बड़ौनिया,राकेश सेठ एवं श्रीमती रजनी गुप्ता, कृपा शंकर गुप्ता(बब्लू) आदि ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का सफलतम संचालन श्री दीपक सांवला जी,राष्ट्रीय महामन्त्री एवं लकी नौगरैया, राष्ट्रीय अध्यक्ष, नवयुवक मण्डल द्वारा किया गया।

*नरेश गुप्ता राजू रक्सा*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *