Headlines

वीरांगनाओं संग संस्थान ने रानी के जन्म की तिथि पर दी उन्नीस की मासिक सलामी

झांसी।
मानव विकास संस्थान के तत्वावधान में इंजी. पी एन गुप्ता की अध्यक्षता , राष्ट्रीय कन्वीनर अशोक अग्रवाल काका के सानिध्य व रमेश कुमार दुबे के संयोजन में आज रानी झांसी के जन्म की तिथि पर उनकी प्रतिमा तले उन्नीस की सलामी देते हुए उन्हें नमन किया गया।
आरम्भ में वन्देमातरम् गायन के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ तत्पश्चात रानी लक्ष्मीबाई द्वारा देश के साथ साथ विदेशों में भी रानी झांसी के शौर्य की गाथा का गुणगान किया गया।
विशेष रूप से उपस्थित अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की महिला संयोजिका नीलम अग्रवाल ने महारानी लक्ष्मीबाई के कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए आगामी पीढ़ी को उनसे प्रेरित होने की आवश्यकता पर बल दिया।
सभी उपस्थित लोगों ने रानी झांसी के जयकारों के साथ वन्देमातरम् व भारत माता की जय का घोष किया। सभी उपस्थित जन ने रानी को नमन करते हुए उन्हें सलामी दी।
इस अवसर पर चेयर पर्सन डॉ केश गुप्ता , उमा रानी , रीना , अंजू , आशा , शोभा , अंजना व समाधान प्रतिनिधि रोहित यादव , अरुण शर्मा , अजय श्रीवास्तव , रामाधीन यादव , कुमार माते , अभिषेक देव , आदि ने सक्रिय सहभागिता की।
कार्यक्रम का संचालन कोर कमेटी चेयरमैन डॉ ध्रुव सिंह यादव ने व सभी के प्रति आभार सचिव अनिल कुमार साहू ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *