शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार

शिवा शर्मा हत्याकांड | लखनऊ, उत्तर प्रदेश: ADG (कानून-व्यवस्था) अमिताभ यश ने बताया, “लखनऊ पुलिस काफी समय से श्रद्धा दुबे को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही थी, जब से वह वांछित हुई थी। इसके बाद STF को भी इस काम में लगाया गया था। लगातार पीछा करने के बाद, STF और लखनऊ पुलिस की एक संयुक्त टीम ने उसे गिरफ्तार किया है। नागपुर पुलिस की मदद भी ली गई। आज शाम उसे नागपुर से पकड़ लिया है। अब उसे ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाया जाएगा, जहां लखनऊ पुलिस उससे पूछताछ करेगी और आगे की जांच करेगी… वो लगातार पुलिस से बचने और फरार होने के लिए, बुर्के का इस्तेमाल कर रही थी। लोगों से कम से कम संपर्क साध रही थी…वह ऐसे सस्ते होटलों में रुकती थी, जहां निगरानी कम हो और पुलिस की नज़र भी कम पड़े। आखिरकार, लखनऊ पुलिस और STF की संयुक्त टीम ने उसे नागपुर में ढूंढ निकाला और हिरासत में ले लिया…”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *