श्री कृष्णा आश्रय फाउंडेशन ने हर्षोल्लास से मनाया हरियाली तीज महोत्सव
शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना के साथ हुआ आयोजन, महिलाओं ने प्रतियोगिताओं में लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा
झांसी। श्री कृष्णा आश्रय फाउंडेशन के तत्वावधान में हरियाली तीज महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान शिव एवं माता पार्वती की पूजा-अर्चना से हुआ। इसके बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को चंदन, रोली एवं टीका लगाकर तीज की शुभकामनाएं दीं तथा श्रृंगार सामग्री एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन मीनू खान ने किया। महिलाओं ने शिव भजनों पर नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस दौरान प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता में हरियाली तीज, रक्षाबंधन, भारतीय संस्कृति एवं त्योहारों से जुड़े प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता में सुनीता गौतम ने प्रथम, रूपेश परिमार ने द्वितीय तथा राजकुमारी वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
महोत्सव में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के साथ तीज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। पारंपरिक परिधान एवं सुंदर श्रृंगार में शामिल महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली मीनू जी का जन्मदिन भी सभी बहनों की मौजूदगी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
फाउंडेशन की संस्थापक रेखा यादव ने कहा कि सभी बहनों के प्रेम, सहयोग और सहभागिता से आयोजन सफल हुआ। ऐसे कार्यक्रम महिलाओं को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने के साथ आपसी प्रेम, भाईचारे और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हैं।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह यादव, उपाध्यक्ष उमा यादव सहित फाउंडेशन परिवार के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। रेखा यादव सीपरी बड़ा गांव ब्लॉक प्रमुख,पुष्पा यादव, ज्ञानवती यादव, शर्मिला यादव, माधुरी राज, नेहा श्रीवास्तव, सुनीता गौतम, सिमरन, सोनल, रोशनी यादव, मोहिनी साहू, अर्चना साहू, सोनिका साहू, ज्योति यादव, ममता यादव, मुन्नी सोनी, सुधा यादव, मीरा रैकवार, सुमन यादव, शैलजा तिवारी, सुनीता राजपूत, अनीता यादव, राखी यादव, ममता वर्मा, वर्षा वर्मा, ज्योति मीणा, राखी वर्मा, शीला यादव, राजकुमारी, रीता यादव, उषा तिवारी, मंजू दुबे, आशा सिंह, विभा खरे, वर्षा सक्सेना, गीता यादव, संगीता प्रजापति, मीरा यादव, रजना सिंह, शालू वर्मा, राधा चौबे, प्रेमलता वर्मा एवं मनाली सिंगरौली सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता की।
अंत में रेखा यादव, उमा यादव, एवं शर्मिला यादव ने सभी बहनों का सहयोग एवं सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया।
