Headlines

समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक मे सपाइयों ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी पर मंथन किया

समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक मे सपाइयों ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी पर मंथन किया

*झाँसी।* समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक एक स्थानीय होटल में जिला अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह यादव भोजला की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सतीश जतारिया रहे। बैठक में उपस्थित स्थानीय नेताओं ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा की । इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि लोकसभा चुनाव में झूठों व बेइमानों से लडाई है इसे बड़ी ही सूझबूझ से लड़ा जायेगा ।
समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ता अभी से जुट जाये पार्टी की नीतियों और समाजवादी पार्टी के पिछले कार्यकाल से जनता को जागरूक करें उन्होंने कहा की जल्द ही जिले में सैक्टर प्रभारीयों को नियुक्त किया जायेगा जिनका सीधा संवाद बूथ स्तर के पदाधिकारियों से रहेगा नई सपा है नई दिशा में कार्य करने से निश्चित ही आगामी लोक सभा चुनाव मे जीत सुनिश्चित की जायेगी। इस अवसर पर बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सतीश जतारिया ने कहा की विचारधारा की लड़ाई है जिसमें समाजवादी पार्टी लोहिया और अम्बेडकर के विचार जनता के बीच ले जाकर नेता जी स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के सपने को साकार करेगी। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुदेश पटेल, सीताराम कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष संत सिंह सेरसा, श्रीमती मीरा रायकवार, श्रीमती दीपाली रायकवार, विजय प्रताप बच्चा सिंह, शकील खान, धीरेंद्र सिंह सनी यादव, सैयद अली, राजेश यादव, अबरार अली, राकेश पहलवान, दिनेश मिश्रा, चांद राईन, संतोष रायकवार, प्रेम वाल्मिक , प्रज्वल यादव, जवाहर सिंह भूरे, विजय चोरिया, विजय कुशवाहा, परमानंद कुशवाहा, प्रियंका गुप्ता, संजय पाल ने विचार व्यक्त किये। इस दौरान अशरफ इकबाल, रविंद्र कुमार, रोहित रायकवार, शिवम यादव, मोहम्मद इमरान, तरुण यादव, माहिपत झां, पीतांबर पटेल, अनस मकरानी, अमित यादव, नवीन कुमार, जहीर खां, जितेंद्र पाल, दिनेश प्रताप, माता प्रसाद पटेल, भगवत राजपूत, के के यादव, अजय अतरौली, अरविंद कुशवाहा, कंचन वर्मा, हुकुम सिंह, सुनील यादव, अरविंद कुशवाहा, सुमित कश्यप, जितेंद्र कुशवाहा, कीर्ति वर्ण कुशवाहा, रामजीवन तिवारी, पुष्पेंद्र सिंह, अशोक कुशवाहा, एडवोकेट शैलेंद्र वर्मा, श्रीमती वंदना पटेल , रानी, ममता, सरोज देवी, कुसुम देवी, कलीम अहमद, धर्मेंद्र कुशवाहा, सुरेंद्र राजपूत, अनूप गुर्जर, थान सिंह राजपूत, मोहर सिंह राठौर , प्रदीप कुशवाहा, राहुल मिश्रा, विश्व प्रताप सिंह , रवि प्रकाश, अकबर खान, कोक सिंह यादव, पुष्पा शिवहरे, भगवती कुशवाहा, रीना यादव, सीमा त्रिपाठी, मीरा, आरती, अमजद मंसूरी, एडवोकेट अतीक अहमद सहित अनेक सपाई मौजूद रहे। बैठक का संचालन आरिफ खान ने किया आभार विजय कुशवाहा ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *