5051 कलशों के साथ निकलेगी भव्य यात्रा, 26 नवंबर से झांसी में गूंजेगी श्रीराम कथा

5051 कलशों के साथ निकलेगी भव्य यात्रा, 26 नवंबर से झांसी में गूंजेगी श्रीराम कथा

बुंदेलखंड में पहली बार महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज के श्री मुख से होगा कथा वाचन, सात दिन तक चलेगा धार्मिक आयोजन

झांसी। धर्मनगरी झांसी में श्रीराम कथा के भव्य आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आगामी 26 नवंबर से 2 दिसंबर तक राजा गंगाधर राव मुक्ताकाशी मंच पर सात दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। बुंदेलखंड में पहली बार निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 आचार्य डॉ. स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का रसपान कराएंगे। प्रतिदिन दोपहर एक बजे से प्रभु इच्छा तक कथा होगी।

आयोजन का शुभारंभ 26 नवंबर, गुरुवार को भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। इस यात्रा की विशेषता यह होगी कि इसमें 5051 कलश लेकर महिलाएं शामिल होंगी। सुबह 10 बजे श्री मुरली मनोहर मंदिर, बड़ा बाजार से कलश यात्रा प्रारंभ होगी। यात्रा मालिनों का चौराहा, सिंधी तिराहा, पंचकुइयां और रानी लक्ष्मीबाई पार्क होते हुए राजा गंगाधर राव मुक्ताकाशी मंच पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा। 5051 कलशों के साथ निकलने वाली इस यात्रा को भव्य और आकर्षक बनाने की तैयारियां की जा रही हैं।

कथा के दौरान 28 नवंबर, शनिवार को सुबह 11 बजे बुंदेलखंड की सुप्रसिद्ध गायिका कविता शर्मा भजनों की प्रस्तुति देंगी। वहीं, आयोजन के अंतिम दिन 2 दिसंबर, बुधवार को दोपहर 12 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को दीक्षा भी प्रदान की जाएगी। दीक्षा कार्यक्रम आचार्य श्री द्वारा निर्धारित मुहूर्त के अनुसार संपन्न होगा।

पत्रकार वार्ता में आयोजन से जुड़े चरण सेवक एडवोकेट अनूप कुमार शिवहरे ‘देहाती’ सहित आचार्य हरिओम पाठक, पुरुषोत्तम स्वामी, महंत विष्णु दत्त स्वामी,ज्योतिषाचार्य पं. मनोज थापक, आचार्य वसंत गोलवलकर, आचार्य लल्लन महाराज, आचार्य विनोद चतुर्वेदी, आचार्य मनोज चतुर्वेदी,मार्तंड स्वामी, लखनलाल गुप्ता,विनोद अवस्थी, पीयूष रावत, आकाश राय, अभिषेक श्रीवास्तव, विक्रम गोस्वामी, दिलीप शिवहरे, जीतू शिवहरे, संदीप राय,रघुराज सिंग परीक्षा बृजेश शिवहरे सहित अन्य लोग तैयारियों में जुटे हैं। भवदीय। अनूप कुमार शिवहरे देहाती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *