डीयू की छात्रा पर एसिड अटैक चेहरा बचाने में दोनों हाथ झुलसे

न्यू दिल्ली | दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई कॉलेज में स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्रा पर रविवार सुबह एक मनचले ने दो साथियों के साथ मिलकर एसिड फेंक दिया | वारदात अशोक विहार क्षेत्र में हुई,तब छात्र एक्स्ट्रा क्लास के लिए कॉलेज जा रही थी | एसिड से अपना चेहरा बचाने के दौरान उसके दोनों हाथ झुलस गए | पुलिस मुख्य आरोपी जितेंद्र और उसके दोनों साथियों की तलाश कर रही है|
पुत्री पश्चिम जिला पुलिस आयुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि सुबह 11:00 बजे दीपचंद बंधु अस्पताल से छात्र के एसिड में जुड़ने की सूचना मिली| 20 वर्षीय छात्रा मुकुंदपुर की रहने वाली है| अस्पताल में उसने पुलिस को बताया कि वह कॉलेज के पास रास्ते में थी तभी जितेंद्र अपने साथियों ईशान और अरमान के साथ बाइक से आया|
ईसान ने अरमान को एसिड की बोतल दी, जिसे अरमान ने उसके ऊपर फेंक दिया | पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बीते कई महीनो से जितेन उसका पीछा करता था| इसका विरोध करने पर एक माह पहले उसकी जितेन से तीखी बहस हुई थी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *