लखनऊ |प्रदेश में कड़ाके की सर्दी के साथ घने कोहरे की भी मार शुरू हो गई है | बुधवार को लखनऊ, बरेली, गोरखपुर, कुशीनगर, कानपुर में कोहरे की वजह से दृश्यता शून्य रही |
प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 5 से 6 डिग्री और कुछ स्थानों पर 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई| वही मौसम विभाग ने 20 जिलों में अत्यधिक घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है | साथ ही इन इलाकों में संभावित शीत दिवस की भी चेतावनी जारी की है|
बुधवार को बरेली प्रदेश में सबसे ठंडा रहा| यहां दिन का पर सामान से 8.1 डिग्री नीचे गिरकर 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ | शाहजहांपुर में दिन का तापमान सामान्य से 7.5 डिग्री की गिरावट के साथ 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा|
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
लखनऊ, कानपुर, बरेली, गोरखपुर व कुशीनगर में दृश्यता शून्य… 20 जिलों में घने कोहरे का रेड अलर्ट
