झाँसी | बुधवार शाम आवास विकास कॉलोनी के नंदिनी किराना स्टोर वाली गली में एक शराबी युवक ने हंगामा मचाया | आरोपी युवक ने कॉलोनी से गुजर रही गैस पाइपलाइन तोड़ दी| इससे तेज आवाज के साथ गैस निकलने लगी| यह आवाज सुनकर करौली के लोग बाहर निकल आए | उनके बीच दहशत फैल गई| गैस तेजी से मोहल्ले में फैलने लगी|
सहमे लोगों ने गैस कंपनी के हेल्पलाइन नंबर में फोन किया| लेकिन उधर से फोन ही नहीं उठा| इसके बाद डायल 112 को कॉल लगाया गया| कुछ देर में पुलिस मौके पर पहुंची|
पुलिस को देखते ही शराबी युवक गाली गलौज करता हुआ, एक दूसरी गली में जाकर घुस गया| जब से लाइटर निकाल कर आग लगा देने की धमकी देने लगा| पुलिसकर्मियों ने जब उसे पकड़ने की कोशिश की तब वह भाग कर एक गली में छुप गया |
पुलिसकर्मी ने किसी तरह कोशिश करके गैस लाइन का वाल्व बंद कराया| इसके बाद गैस रिसाव बंद हुआ | उधर शराबी युवक ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया | पुलिसकर्मियों को देख आग लगाने की धमकी देने लगा | सीपरी बाजार थाना प्रभारी विनोद मिश्रा का कहना है कि वहां कोई दुर्घटना नहीं हुई|
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
शराब के नशे में युवक ने तोड़ी गैस पाइपलाइन
