संगठनात्मक कार्यकर्ता बैठक, (RLD)ग़ाज़ियाबाद

आज ग़ाज़ियाबाद जनपद में राष्ट्रीय लोकदल के व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित कार्यकर्ता बैठक का संचालन महानगर अध्यक्ष डॉ॰ रेखा चौधरी जी द्वारा किया गया।

*कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदरणीय श्री त्रिलोक त्यागी जी (संगठन, राष्ट्रीय महासचिव, रालोद) का पार्टी पदाधिकारियों ने फूलमाला एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया।*

▶️उन्होंने अपने संबोधन में किसान-कमेरा, युवा, शोषित- वंचित, महिला एवं व्यापारी वर्ग को आगे आने के साथ सभी धर्मों, समुदायों की सहभागिता के तहत पार्टी से जुड़ने का आह्वान करते हुए आने वाली पीढ़ियों को एक बेहतर भविष्य देने की प्रेरणा दी।

▶️प्रेस को संबोधित करते हुए कहा प्रभात गर्ग जी का पार्टी में आगमन पार्टी की विचारधारा को और अधिक सशक्त करेगा तथा ग़ाज़ियाबाद में व्यापारी वर्ग को साथ लेकर संगठन को ओर सुदृढ़ करेगा।

▶️इस अवसर पर व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल जी ने प्रभात गर्ग जी को नियुक्ति पत्र देकर ज़िला अध्यक्ष, दायित्व की अहम ज़िम्मेदारी सौंपी।

▶️इस मौक़े पर श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी की विचारधारा से प्रेरित होकर तथा माननीय चौधरी जयंत सिंह जी में आस्था रखते हुए आलोक गोयल जी, हरिओम अग्रवाल जी, एवं हरीश कसंल जी ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

*कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहभागिता*
श्री प्रबुद्ध कुमार जी राष्ट्रीय सचिव, तेजपाल सिंह जी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, इन्द्रजीत सिंह (टीटू) जी उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, रामपाल चौधरी जी ज़िला अध्यक्ष, अभिषेक त्यागी जी राष्ट्रीय सचिव युवा, रविन्द्र चौहान जी प्रदेश महासचिव, ओ॰डी॰ त्यागीं जी प्रदेश सचिव, सुनील चौधरी जी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, अमित त्यागी आर॰के॰ जी प्रदेशमहासचिव (किसान प्रकोष्ठ), प्रदीप त्यागी जी जिला महासचिव, दिनेश शर्मा जी जिला महासचिव, तुषार कौशिक जी महानगर अध्यक्ष युवा, सजींव अरोड़ा जी महानगर अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ, एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता, सम्मानित कार्यकर्ता आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *