Headlines

भक्ति, श्रद्धा और जनकल्याण का अनुपम संगम बनी शोभायात्रा, डॉ० संदीप रहे मुख्य अतिथि

भक्ति, श्रद्धा और जनकल्याण का अनुपम संगम बनी शोभायात्रा, डॉ० संदीप रहे मुख्य अतिथि

झाँसी। धर्म, आस्था और लोकमंगल की भावना से ओत-प्रोत शनि जयंती महोत्सव के अंतर्गत श्री श्री 1008 श्री माधौबड़िया सरकार (शनिराजा) मंदिर परिसर से निकाली गई भव्य शोभायात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। ढोल-नगाड़ों, जयघोषों और श्रद्धा की स्वर लहरियों के बीच निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

कार्यक्रम का आयोजन श्री श्री 1008 माधौबड़िया सरकार शनि मंदिर, गुलाब चन्द्र सेठ की हवेली के पीछे, झांसी में किया गया। मंदिर परिसर को आकर्षक सजावट एवं धार्मिक प्रतीकों से अलंकृत किया गया था। श्रद्धालुओं की आस्था का सैलाब इस प्रकार उमड़ा मानो संपूर्ण नगर शनिभक्ति के रंग में रंग गया हो।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि “भारतीय संस्कृति में धार्मिक आयोजन केवल आस्था का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश भी देते हैं। शनि देव न्याय, कर्म और संतुलन के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और नैतिक चेतना का संचार होता है।”

उन्होंने आगे कहा कि धार्मिक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक विरासत की अमूल्य धरोहर हैं, जिन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है।

कार्यक्रम के आयोजक श्री पिल्ली महाराज (शनि उपासक मंत्र शास्त्री) ने बताया कि शनि जयंती महोत्सव के अंतर्गत 16 मई को विशाल सार्वजनिक भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।

पूरे आयोजन के दौरान भक्तों में विशेष उत्साह और श्रद्धा देखने को मिली। वातावरण “जय शनिदेव” के उद्घोषों से गूंजता रहा और श्रद्धालुओं ने शनिराजा के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर सुनीता सतेंद्र पुरी, अशोक करेरा, अंकित शर्मा, अमन सोनी, विनय सोनी, गौरव सोनी, अश्वनी पुरोहित,काली महाराज, सौरभ महाराज आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *