*केरलम सरकार ने रद की सिल्वरलाइन सेमी-हाई स्पीड रेल परियोजना

केरलम के मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने बुधवार को घोषणा की कि उनकी सरकार ने सिल्वरलाइन सेमी-हाई स्पीड रेल परियोजना को रद करने का निर्णय लिया है। यह पिछली एलडीएफ सरकार की महत्वाकांक्षी पहल थी। सतीशन ने कहा कि परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण संबंधी अधिसूचनाएं रद की जाएंगी।
इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने कैबिनेट बैठक के बाद कहा कि सरकार सिल्वरलाइन परियोजना का विरोध करने वालों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को अदालत के फैसले के अधीन वापस लेने की सिफारिश भी करेगी।
उन्होंने कहा, ‘कैबिनेट ने तिरुअनंतपुरम से कासरगोड तक सिल्वरलाइन नामक सेमी-हाई स्पीड रेल कारिडोर परियोजना को रद करने का निर्णय लिया है।’ पिछली सरकार की 530 किलोमीटर लंबी सिल्वरलाइन परियोजना से राज्य के दोनों छोर पर स्थित दो जिलों के बीच यात्रा का समय घटकर मात्र चार घंटे होने की उम्मीद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *