चुनाव नतीजे हमम ना हो, तो पेड़ा खा ले कांग्रेस के नेता-मोदी

बेगलुरू 6 मईः कनार्टक चुनाव मे पूरी ताकत झोक रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज ताबड़तोड़ रैलियां की। मोदी ने तो यहां तक कह दिया कि नतीजे आने के बाद यदि कांग्रेस का हाजमा बिगड़े तो धारवाड़ का पेड़ा खा ले।

मोदी ने कहा कि जनता को जहां भी मौका मिल रहा है, वो कांग्रेस का सफाया कर रही है। कनार्टक मे कांग्रेस की विदायी तय है। मोदी ने शहीद हनुमनथप्पा को याद किया।

उन्होंने कहा कि 15 मई को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे. सबको पता है कि नतीजे क्या आएंगे. अगर कांग्रेस के नेता को यह हजम नहीं हो रहा है, तो मैं कहूंगा कि धारवाड़ का पेड़ा खा लीजिए, क्योंकि यह एक भारत श्रेष्ठ भारत का उदाहरण हैं. वर्षों पहले उन्नाव से एक परिवार आया था और धारवाड़ में पेड़ा बनाने की शुरुआत की थी. आज पूरा हिंदुस्तान धारवाड़ का पेड़ा जानता है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *