Headlines

लक्ष्मी व्यायाम मंदिर में कबड्डी समर कैम्प का मैत्री मैचों के साथ भव्य समापन

मुख्य अतिथि राजीव बबेले और विशिष्ट अतिथि बृजेंद्र यादव ने खिलाड़ियों को सराहा
झांसी। लक्ष्मी व्यायाम मंदिर (LVM) मैदान पर एलवीएम स्काईडाइव कबड्डी क्लब द्वारा आयोजित प्रथम 15 दिवसीय कबड्डी समर कैम्प का आज भव्य समारोह के साथ सफलतापूर्वक समापन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के श्री राजीव बबेले उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में श्री बृजेन्द्र यादव, श्री विनोद बौद्ध, श्री रवि यादव एवं श्री अशोक जी ने सहभागिता कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री राजीव बबेले ने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल हमारी संस्कृति की पहचान हैं और ग्रामीण स्तर की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पटल पर लाने का बेहतरीन माध्यम हैं। उन्होंने क्लब के इस प्रयास की सराहना की।वहीं विशिष्ट अतिथि श्री बृजेंद्र यादव ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि जीवन में अनुशासन और टीम भावना भी सिखाते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास करने और खेल को करियर के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया।समापन अवसर पर शिविर के प्रशिक्षित खिलाड़ियों की तीन टीमें बनाकर मैत्री कबड्डी मैचों का आयोजन किया गया। मैचों का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन एवं खेल भावना का बेहतरीन प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में पृथ्वीराज सिंह, देव यादव एवं अंशु गौर ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने में अकादमी के संचालक व प्रशिक्षक सुरेन्द्र कुमार प्रजापति तथा सहायक प्रशिक्षक अर्जुन वर्मा का विशेष योगदान रहा। दोनों प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों को कबड्डी की आधुनिक तकनीकों, फिटनेस एवं खेल कौशल का विशेष प्रशिक्षण दिया गया।कार्यक्रम के अंत में सुरेंद्र कुमार प्रजापति ने क्लब परिवार द्वारा सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *