झांसी।* समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश सचिव महेश कश्यप के द्वारा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार पूरे बुंदेलखंड में पूर्व सांसद फूलन देवी की पुण्यतिथि 25 जुलाई को उनके गांव में जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर पीडीए जन पंचायत बुंदेलखंड यात्रा को प्रारंभ किया व श्रद्धांजलि अर्पित की । महेश कश्यप ने बता कि यह यात्रा 4 अगस्त तक चली । इस दौरान जालौन, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, महोबा, ललितपुर जनपद के लोगों से संवाद कर प्रदेश की आताताई सरकार को हटाकर समाजवादी पार्टी की सरकार लाने का आव्हान किया। उन्होंने बताया कि यात्रा का समापन झांसी जनपद की बबीना विधानसभा में पूर्व सांसद फूलन देवी की 63वीं जंयती पर 10 अगस्त को 63 गांव में एक साथ उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जायेगी तथा लोगो को फूलन देवी के द्वारा संसद में महिलाओं, दलितों और शोषितों के अधिकारों के लिए पुरजोर आवाज उठा कर जनहित के कार्य को विस्तार से बताकर जागरूक किया जाएगा।
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
बबीना विधानसभा के 63 गांव में फूलन देवी की 63वीं जयंती मनायेंगे : महेश कश्यप
