झांसी। 200 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैचों का अनुभव रखने वाले पूर्व ओलंपियन और 2016 रियो ओलंपिक में पुरुष टीम सहायक कोच एवं भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम के कोच तुषार खंडकर ने हॉकी विश्वकप 2026 के महिला मुकाबलों में हिंदी एक्सपर्ट कमेंटेटर के रूप में अपनी नई पारी की शुरुआत की है।
हॉकी के मैदान पर लंबे अनुभव के बाद अब तुषार खंडकर अपनी आवाज के जरिए देशभर के हॉकी प्रेमियों तक खेल की बारीकियां पहुंचा रहे हैं। हिंदी कमेंट्री के दौरान उनके द्वारा खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की खूबियों, रणनीति और तकनीकी खामियों का सहज एवं प्रभावी ढंग से विश्लेषण किया जा रहा है। उनकी सटीक जानकारी और माइक पर खेल की बारीकियों का बेहतरीन उच्चारण हॉकी प्रेमियों को खासा पसंद आ रहा है।
तुषार खंडकर की इस नई भूमिका को लेकर झांसीवासियों में भी खुशी है। खेलप्रेमियों और शहरवासियों ने उनकी नई पारी के लिए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं और उम्मीद जताई है कि वह अपनी विशेषज्ञता से हिंदी कमेंट्री को नई ऊंचाई प्रदान करेंगे।
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
विश्वकप में हिंदी एक्सपर्ट कमेंटेटर के रूप में नई पारी शुरू कर रहे तुषार खंडकर
