आज नगर विधायक रवि शर्मा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से लखनऊ स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की।

आज नगर विधायक रवि शर्मा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से लखनऊ स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर नगर विधायक रवि शर्मा ने माननीय मुख्यमंत्री जी का बुन्देलखण्ड अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (बी0आई0ई0टी0), झाँसी को राज्य तकनीकी विष्वविद्यालय के रूप में उच्चीकृत किये जाने हेतु पत्र सौंपा।
उन्होंने पत्र में बताया की शासन स्तर पर गठित कोर कमेटी की बैठक दिनाँक 01 अगस्त 2026 को जनपद झाँसी में जनपद के मा0 प्रभारी मंत्री श्री जयवीर सिंह जी, मा0 मंत्री, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग, उ0प्र0 की अध्यक्षता में सम्पादित बैठक में उपस्थित जनप्रतिधियों द्वारा बुन्देलखण्ड अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (बी0आई0ई0टी0), झाँसी को शैक्षिक एवं जनहित में प्राविधिक विश्वविद्यालय (Technical University) के रूप में उच्चीकृत किये जाने की मांग रखी गयी थी, जिस सम्बन्ध में जिलाधिकारी, झाँसी के पत्र संख्या 132/ओ0एस0डी0-कोर कमेटी, दिनाँक 10 अगस्त 2026 के पत्र जिसमें Propasal for Conversion of BIET Jhansi into a State Technical University की विस्तृत कार्ययोजना भी संलग्न है का हावाला देते हुए नगर विधायक रवि शर्मा ने बीआईईटी को उच्चीकृत करने के लाभ के विषय में माननीय मुख्यमंत्री जी को बताया कि तकनीकी विश्ववविद्यालय बनने से बुन्देलखण्ड क्षेत्र के अन्य राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज एवं निजी तकनीकी संस्थानों को इस विश्वविद्यालय से सम्बद्ध किया जा सकता है। परिणामस्वरूप डॉ0 ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय (एकेटीयू), लखनऊ पर प्रशासनिक भार कम होगा। विश्वविद्यालय को दर्जा मिलने से विभिन्न प्रकार की तकनीकों AI जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हो सकती हैं, जिससे छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ-साथ रोजगार को पूर्ण करने में सहायक सिद्ध होगी।
इसी क्रम में नगर विधायक रवि शर्मा ने माननीय मुख्यमंत्री जी को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज, झाँसी में वर्षों पुरानी खराब लिफ्टों के स्थान पर नवीन एवं आधुनिक लिफ्टें स्थापित कराने हेतु पत्र दिया। उन्होनें बताया कि झाँसी बल्कि ललितपुर, जालौन, महोबा, हमीरपुर, बांदा तथा मध्य प्रदेश के सीमावर्ती जनपदों के मरीजों को भी स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करता है।

महोदय, मेडिकल कॉलेज परिसर में वर्षों पूर्व स्थापित की गई लिफ्टें वर्तमान समय में अत्यधिक जर्जर एवं तकनीकी दृष्टि से अनुपयोगी हो चुकी हैं। कई लिफ्टें बार-बार खराब होती रहती हैं तथा कुछ लिफ्टें पूर्ण रूप से कंडम अवस्था में पहुँच चुकी हैं। इसके कारण मरीजों, चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं तीमारदारों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं, गंभीर रोगियों, बुजुर्गों, दिव्यांगजनों तथा स्ट्रेचर एवं व्हीलचेयर पर लाये जाने वाले मरीजों के आवागमन में अत्यधिक परेशानी उत्पन्न होती है।
वर्तमान में अस्पताल की विभिन्न मंजिलों पर संचालित वार्डों, आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर एवं अन्य चिकित्सा इकाइयों तक मरीजों को पहुँचाने के लिए सुरक्षित एवं सुचारु लिफ्ट व्यवस्था अत्यंत आवश्यक है। पुरानी एवं खराब लिफ्टों के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है, जिससे मरीजों एवं कर्मचारियों की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है।
नगर विधायक ने माननीय मुख्यमंत्री जी से जनहित एवं मरीजों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज, झाँसी में कंडम हो चुकी पुरानी लिफ्टों के स्थान पर आधुनिक, उच्च क्षमता एवं सुरक्षित नवीन लिफ्टों की स्थापना कराने की मांग की।

नगर विधायक रवि शर्मा ने माननीय मुख्यमंत्री जी को झाँसी नगर के अन्तर्राज्यीय बस स्टैण्ड को नगर क्षेत्र से बाहर स्थानान्तरित कर नवीन आधुनिक बस स्टैण्ड स्थापित कराने की भी मांग की।
उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री को बताया कि झाँसी नगर के मध्य स्थित अन्तर्राज्यीय बस स्टैण्ड विगत कई वर्षों से संचालित है। नगर के निरन्तर विस्तार के कारण वर्तमान में यह बस स्टैण्ड शहर के घनी आबादी वाले क्षेत्र के मध्य आ चुका है। फलस्वरूप यहाँ से 24 घंटे भारी वाहनों एवं बसों का आवागमन होता है, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है तथा दुर्घटनाओं की आशंका निरन्तर बनी रहती है। समय-समय पर इस मार्ग पर गंभीर सड़क दुर्घटनाएँ भी घटित होती रही हैं।
यह भी उल्लेखनीय है कि वर्तमान बस स्टैण्ड के समीप से झाँसी-कानपुर मुख्य मार्ग गुजरता है। इसी मार्ग पर महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज तथा बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय स्थित हैं, जिसके कारण विद्यार्थियों, मरीजों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों का आवागमन अत्यधिक रहता है। बस स्टैण्ड के कारण इस मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ जाता है और प्रायः जाम की स्थिति उत्पन्न होती रहती है, जिससे आमजन को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है

झाँसी जनपद में वर्तमान समय में डिफेन्स कॉरिडोर, बीडा (BIDA) तथा अन्य औद्योगिक परियोजनाओं का तीव्र गति से विकास हो रहा है। भविष्य में जनसंख्या एवं यातायात भार में और अधिक वृद्धि होना स्वाभाविक है। ऐसी स्थिति में वर्तमान बस स्टैण्ड की क्षमता अपर्याप्त सिद्ध हो रही है तथा झाँसी महानगर को कम से कम दो नवीन बस स्टैण्डों की आवश्यकता है।

जनहित में यह अत्यन्त आवश्यक है कि वर्तमान अन्तर्राज्यीय बस स्टैण्ड को नगर क्षेत्र से बाहर किसी उपयुक्त स्थान पर स्थानान्तरित किया जाए। साथ ही, भगवन्तपुरा एवं करारी क्षेत्र अथवा अन्य उपयुक्त बाहरी क्षेत्रों में नगर निगम, झाँसी अथवा अन्य विभागों की उपलब्ध रिक्त भूमि चिन्हित कर दो प्राइवेट नवीन बस स्टैण्ड स्थापित किये जाएँ। इससे शहर में यातायात का दबाव कम होगा, जाम एवं दुर्घटनाओं की घटनाओं में कमी आएगी तथा नागरिकों को बेहतर एवं सुरक्षित परिवहन सुविधाएँ उपलब्ध हो सकेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *