मुक्ताकाशी मंच पर हजारों कार्यकर्ताओं का जुटान, ढोल-नगाड़ों की थाप और गगनभेदी नारों के बीच दाखिल हुआ नामांकन
झांसी, 6 अक्टूबर। प्रयागराज-झांसी स्नातक विधान परिषद निर्वाचन में भाजपा समर्थित एनडीए प्रत्याशी अशोक राठौर के नामांकन के समर्थन में मंगलवार को झांसी की वीरभूमि में कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ पड़ा। मुक्ताकाशी मंच परिसर में सुबह 11 बजे से ही भाजपा कार्यकर्ताओं का पहुंचना शुरू हो गया और दोपहर 12 बजे तक पूरा परिसर हजारों कार्यकर्ताओं से खचाखच भर गया। ढोल-नगाड़ों की थाप, गगनभेदी नारों और उत्साह से माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग गया।
भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष राम किशोर साहू एवं प्रदेश महामंत्री तथा क्षेत्र प्रभारी शंकर लोधी की अगुवाई में आयोजित विशाल नामांकन जनसभा में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए। सभा में प्रभारी मंत्री झांसी जयवीर सिंह, उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’, मनोज कुमार पांडेय, योगेंद्र उपाध्याय सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
नेताओं ने कहा कि प्रयागराज से लेकर झांसी तक उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास की गंगा बह रही है। सरकार की योजनाएं कागजों से निकलकर सीधे धरातल पर पहुंच रही हैं। रोजगार और स्वरोजगार के नए संसाधन तैयार हो रहे हैं तथा प्रदेश में विकास और सुशासन का वातावरण मजबूत हुआ है।
वक्ताओं ने कहा कि प्रयागराज-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का यह चुनाव केवल एक प्रत्याशी के चयन का चुनाव नहीं, बल्कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के संकल्प को आगे बढ़ाने का चुनाव है। एनडीए प्रत्याशी अशोक राठौर की जीत विकास, सुशासन और शिक्षित समाज की मजबूत आवाज को विधान परिषद तक पहुंचाने का काम करेगी।
सपा पर निशाना साधते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि सपा नेता अखिलेश यादव वर्ष 2012 से 2017 के बीच अपनी सरकार के कार्यकाल की कथित विफलताओं और विवादों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए अब ‘सपा’ के बजाय ‘पीडीए’ की राजनीति की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि जनता उनके शासनकाल के भ्रष्टाचार, अव्यवस्था, अपराध और दंगों को भूली नहीं है। इसलिए चुनाव में जनता विकास और सुशासन के साथ खड़ी है।
सभा में मौजूद हजारों कार्यकर्ताओं ने हाथ उठाकर अशोक राठौर को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया। दोपहर करीब 1:30 बजे भाजपा समर्थित एनडीए प्रत्याशी अशोक राठौर ने हजारों कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ झांसी कमिश्नरी पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया।
नामांकन जुलूस के दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज और ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ तथा ‘भाजपा-एनडीए जिंदाबाद’ के गगनभेदी नारों से झांसी की सड़कों पर चुनावी उत्साह दिखाई दिया। कार्यकर्ताओं ने अशोक राठौर को विजय का आशीर्वाद देते हुए प्रयागराज-झांसी स्नातक विधान परिषद सीट पर एनडीए की जीत का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी उपस्थित रहे। मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सदस्यों में कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह (प्रभारी मंत्री), कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल नन्दी, कैबिनेट मंत्री मनोज पाण्डेय, कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, राज्य मंत्री (उत्तर प्रदेश सरकार) मनोहर लाल पंथ, राज्य मंत्री कृष्णा पासवान, नीलिमा कटियार तथा मंत्री मन्नू कोरी उपस्थित रहे।
संसदीय व विधायी जनप्रतिनिधियों में पूर्व सांसद भैरव प्रसाद मिश्र, रामतीर्थ सिंघल , एमएलसी (विधान परिषद सदस्य) रमा निरंजन, एमएलसी बाबूलाल तिवारी, ललितपुर विधायक रामरतन कुशवाहा, गरौठा विधायक मूलचन्द्र निरंजन तथा विधायक गौरीशंकर वर्मा शामिल रहे। इनके साथ ही पूर्व कैबिनेट मंत्री भानू प्रताप वर्मा, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व विधायक नरेन्द्र सिंह जादौन तथा पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया की मौजूदगी रही।
संगठन के प्रांतीय व क्षेत्रीय पदाधिकारियों में प्रदेश महामंत्री व क्षेत्रीय प्रभारी शंकर सिंह लोधी, क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू, क्षेत्रीय महामंत्री राजेश पटेल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक राजपूत, कार्यक्रम संयोजक राजेन्द्र प्रताप सिंह तथा अशोक राठौर उपस्थित रहे।
जिला एवं स्थानीय स्तर के नेतृत्व में जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, जिलाध्यक्ष झाँसी महानगर सुधीर सिंह, जिलाध्यक्ष ग्रामीण प्रदीप पटेल, जिलाध्यक्ष ललितपुर हरिश्चन्द्र रावत, बिहारी लाल आर्य, रामतीर्थ सिंघल, श्याम बिहारी गुप्त, मनोज राजपूत, रामेश्वर पटेल, संजीव श्रृंगऋषि, स्वप्निल वरुण, रश्मी आर्या और मनीषा अनुरागी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की बैठक व्यवस्था के तहत मंच की प्रथम पंक्ति में मुख्य व विशिष्ट अतिथियों सहित क्षेत्रीय अध्यक्ष शंकर सिंह लोधी, सांसद, एमएलसी बाबूलाल तिवारी व संतविलास शिवहरे ,हेमंत परिहार,मुकेश मिश्रा ,प्रदीप सरावगी ,संजीव श्रृंगऋषि, स्नातक निर्वाचन हेतु मेजा विधानसभा से डॉ. अमरेश तिवारी को विधान संयोजक ,विधानसभा संयोजकों में बारा से सुभाष सिंह पटेल, कोरांव से अशोक कुमार पाण्डेय तथा करछना से विष्णु शुक्ला ,कार्यक्रम संयोजक शैलेंद्र सिंह , सह संयोजक हरिओम सोनी,जिला महामंत्री विकास सिंह कुशवाहा ,अरविंद राजपूत जिला उपाध्यक्ष रानू देवलिया अभिषेक जैन , विनीत खटीक ,संजीव अग्रवाल लाला , अमर सिंह कुशवाहा , ममता साहू , कपिल बिरसेनिया , मीनू राजावत,पलविंदर नंदा , मंगल श्रीवास्तव,प्रियांशु डे ,मोहित पोरवाल , मनोज श्रीवास ,चेतना ओझा सोशल मीडिया संयोजक , रंजीत साहू कार्यालय प्रभारी ,हेमंत पांचाल आई टी संयोजक ,मण्डल अध्यक्ष अनुज नीखरा , विजय शिवहरे मोनू , दिलीप पुरी ,निर्मल कुशवाहा , धर्मेन्द्र अहिरवार,बिरजू कुशवाहा ,अमित साहू पूर्व जिला महामंत्री , उपसभापति आशीष तिवारी,प्रियंका साहू , सुमन पुरोहित पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा विष्णु राय ,प्रदीप पाण्डेय तथा जिला सह-संयोजक नरेश कुमार सोनकर ,मण्डल महामंत्री कृष्ण कुमार ,श्वेता पाराशर, नीतू जाटव, सुनिता जाटव, किरण गौतम, गीता कुशवाहा और नीरू, वी. डी. मिश्र, राजकुमार शर्मा दायित्व निर्वहन कर रहे हैं। महासभा के प्रमुख पदाधिकारियों एवं सदस्यों में के. पी. बुन्देला, आर. एस. बुन्देला, राजेन्द्र मिश्रा, आशाराम वर्मा, मनोज तिवारी, सुरेश कुमार जैन तथा महेश चन्द्र जैन ,सतीश विश्वकर्मा , सर्वेश त्रिपाठी उपस्थित रहे , कार्यक्रम के अंत में जिला उपाध्यक्ष रानू देवलिया द्वारा सभी आगंतुक अतिथियों, वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।
