*कोंच।* उत्तर प्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्गत निर्देशों एवं मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत निर्धारित एसओपी के अनुपालन में कोंच के प्रभारी मिशन शक्ति विमलेश कुमार व एंटी रोमियो स्क्वाड/मिशन शक्ति टीम महिला उप निरीक्षक भारती सिंह ने शुक्रवार को परिवार परामर्श केंद्र में पारिवारिक विवादों को सुना और आपसी सहमति के आधार पर पूर्व में कराए गए सुलह-समझौते के दो मामलों में फीडबैक लिया और मामलों से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया। शारदीय नवरात्रि में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रम के तहत मिशन शक्ति केंद्र/परिवार परामर्श केंद्र द्वारा सफलतापूर्वक निस्तारण कराए गए पारिवारिक प्रकरणों के परिवारीजनों/अभिभावकों को बुलाकर सम्मानित किया गया तथा उनसे फीडबैक लिया गया। सभी के द्वारा पुलिस की इस पहल की भूरि भूरि प्रशंसा की गई। महिला कांस्टेबल जान्हवी, अर्चना, पूजा फौजदार, कृष्णा भी मौजूद रहीं।
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
कोंच: सुलह-समझौता से निपटे विवाद में फीडबैक लिया, सम्मानित किया पुलिस ने
