झांसी । नवाबाद थानान्तर्गत मेडिकल कालेज कैम्पस में टाईप 3 में जेआर मेडिसन विभाग के डॉ स्वदेश प्रजापति रहते हैं। विगत रात्रि वह ड्यूटी से लौटकर घर आया तो देखा कि उनके कमरे की कुंडी उखड़ी पड़ी हुई थी। कमरे का सामान बिखरा पड़ा हुआ था। सामान को चेक करने पर पता चला कि उनके करीब 20 हज़ार रुपये, मोबाइल, आदि समान गायब है।
घटना की जानकारी डॉ सुदेश ने अपने अन्य दोस्तों को दी। थोड़ी देर बाद पता चला कि उनके पड़ोस में रहने वाले डॉक्टर सुनील पांडे के घर का भी ताला टूटा पड़ा हुआ है।
जहां से बदमाश 32 इंच की टीवी, नकद रुपए और घर में रखा अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। इसके साथ ही बदमाश डॉ सुधांशु घर से सोने की चेन, नकद रिपेयर, मोबाइल आदि सामान भी चोरी हो गया। घटना की सूचना चौकी पुलिस को दी गई। चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकार कार्रवाही की।
