जय कुमार
झाँसी- बुंदेलखंड में दबंगों का बेरहम चेहरा सामने आया है। एक किसान को खम्भे से बांध कर बेरहमी से पीटा गया। इतना ही नही, उसे बचाने आयी माँ को भी घायल कर दिया। यानि बु देलखण्ड में योगी सरकार का कोई ख़ौफ़ नही?
बताया जाता है कि पूरा मामला लेनदेन को लेकर हुआ। ललितपुर जिले के मड़ावरा थानान्तर्गत ग्राम सीरोन में रहने वाला किसान बलराम सुबह खेत से वापस अपने घर आ रहा था।
रास्ते में गांव के रहने वाले माखन ने अपने रिश्तेदारों के साथ लेन-देन को लेकर उसे बंधक बना खम्भे से बांध दिया। उसकी जमकर पिटाई की। जब इसकी जानकारी किसान की मां को हुई तो वह उसे बचाने दबंगों के घर पहुंची। जहां उन्होंने पत्थर मारकर उसे भगा दिया।
घबराकर इसकी सूचना यूपी-100 पुलिस को दी। पोलिश ने मौके पर पहुंचकर बलराम को मुक्त कराया। इसके बाद बेहोशी हालत में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भती कराया।
इस घटना की बलराम की पत्नी सावित्री ने लिखित शिकायत थाने की पुलिस से की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाही शुरु कर दी है।
