झंासीः तेज गति से भाग रही एक कार अचानक आग की लपतो मे घिर गयी। इससे पहले की हादसे मे किसी की जान जाती, कार मे सवार सभी लोग कूद कर भागे।
बड़ागांव थाना क्षेत्र में झांसी-कानपुर हाईवे पर एक कार चिरगांव की ओर जा रही थी। कार में दो युवक व बच्चे सवार थे। इसी दौरान अचानक कार के अगले हिस्से से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते यह धुआ आग में बदल गया।
यह देख कार में सवार लोगों ने कंूद कर जान बचाई। राहगीरों ने इसकी सूचना थाने की पुलिस व फायर बिग्रेेड को दी। सूचना पर फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और किसी प्रकार आग को बुझाने में सफलता हासिल की। आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है।
