झाँसी- पानी के साथ बिजली कड़की, पुलिसकर्मी भी दहशत में आए, रिपोर्ट-देवेन्द्र, रोहित

झांसी गुरुवार की सुबह से शुरू हुई बारिश ने नगर में तांडव जैसा हाल मचा दिया है नाले सुना रहे हैं तो सड़कें जलमग्न हुए हैं दोपहर में बिजली के कड़कने से शिवपुर बाजार थाने में दहशत का माहौल हो गया वही माताटीला बांध से 2 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है इसकी जानकारी जिलाधिकारी ने दी है बेतवा नदी के आस-पास बसे गांव के लोगों को अलर्ट किया गया है।
मौसम ने करवट ली और बारिश होना शुरु हुई। शाम होते-होते बारिश तेज होने लगी। लगातार बारिश होने से जो जहां था, वहीं रुक गया। बारिश के कारण नाले उफनाने लगे और पानी सड़कों से होता हुआ घरों में भरने लगा। झांसी शहर में ऐसा हाल एक स्थान का नहीं बल्कि अधिकांश इलाकों का है। जिससे क्षेत्रवासियों को परेशान होना पड़ रहा है। कई स्थानों पर तो जर्जर मकानों में रहने वाले भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि रहम करो। वहीं झांसी-मऊरानीपुर पर झांसी के लक्ष्मनपुरा के नजदीक एक छोटा पुल क्षतिगस्त हो गया जिस कारण लोग फंस गये।

सरकारी विभाग और थाना परिसर भी हुए जलमग्न

लगातार हो रही बारिश केवल शहरवासियों के लिए ही मुसीबत नहीं बनी है बल्कि सरकारी विभाग और थानों में काम करने वालों के लिए भी मुसीबत बना हुआ है। विभाग और सरकारी विभाग भी जलमग्न हो गये है। यहां तक कि स्टेशन परिसर में भी पानी भरा है जिससे यात्रियों को निकलने में खासी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *