Headlines

झाँसी-इस पुलिस वाले ने कैसे जान पर खेल कर एक परिवार को बचाया, रिपोर्ट-मंगल सिंह

मऊरानीपुर । आज नगर  क्षेत्र में एक घर में गैस सिलेंडर में आग लगने की सूचना पर हड़कंप मच गया। परिवार की जान सांसत  में देख सभी लोग भयभीत हो गए।  गनीमत यह रही कि एक पुलिस वाले ने मौके पर पहुंचकर अपनी सूझबूझ से पूरे परिवार को बचा लिया, बल्कि एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

बताया जाता है कि  नगर में रहने वाले राजू दुबे के घर में एक महिला चाय बना रही थी। अचानक गैसे सिलेंडर में आग लग गई। यह देख वहां अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

सभी की सांसे अटक गई। शोर सुनकर आस-पास के लोगों ने आनन-फानन में इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी। जानकारी होने पर थाने में तैनात पुलिस कर्मी प्रेमचंद्र अपनी टीम के साथ पहुंचे। इसके बाद जलते हुए गैस सिलेंडर से कोई बड़ा हादसा होता, उन्होंने पहले कम्बल को गीला कर सिलेंडर पर डाला, लेकिन आग नहीं बुझी। इसके बाद उन्होंने जानपर खेलकर रस्सी से सिलेंडर को बांधा और घसीटते हुए उसे गांव के बाहर नदी में ले गये।

प्रेमचंद का यह काम  खतरनाक और जान  को जोखिम में डालने वाला था, लेकिन उन्होंने  सिलेंडर को किसी प्रकार पानी में फंेका और आग को बुझाकर बड़ा हादसा होने से टाल दिया।

पुलिसकर्मी के इस हौसला अफजाई को देखते हुए लोग उनकी जमकर तारीफ और बहादुरी को सलाम कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *