उरई(जालौन)। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव दादी ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम झांसी मंडल के तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत 28 सितम्बर को उरई आएगे।
उन्होंने बताया कि 28 सितम्बर को सुबह साढे दस बजे उनका यमुना पुल कालपी में स्वागत होगा और 11 बजकर 45 मिनट पर उरई में जालौन रोड स्थित जमुना पैलेस में बुंदेलखंड की समस्याओं के रूबरू होने के साथ ही कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
Related News
