Headlines

लखनऊ- गुजरात मे उत्तर भारतीयों को लेकर राहुल गांधी अपना रुख स्पष्ट करें,-विजय रुपाणी, रिपोर्ट -रिंकू

लखनऊ 15 अक्टूबर गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हुए हमले के बाद उत्तर प्रदेश के दौरे पर आए गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि गुजरातियों के मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपना रुख साफ करना चाहिए ।
गुजरात में कांग्रेस के कार्यकर्ता उत्तर भारतीयों का विरोध कर रहे हैं और राहुल गांधी ट्वीट कर उल्टा चोर कोतवाल को डांटे वाली कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को इस मामले में कांग्रेस विधायक और कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए
रुपाणी ने कहा कि उत्तर और दक्षिण भारत के लोग दूध में चीनी की तरह मिल गए हैं ।कांग्रेसी लोग हैं उत्तर भारतीयों को विरोध करते हुए परेशान कर रहे हैं ।रूपाणी ने कहा कि गुजरात सरकार ने इस मामले में 700 से अधिक लोगों को बंदी बनाया है।

इसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसी के कार्यकर्ता शामिल हैं कांग्रेसी विधायक अल्पेश ठाकुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए भी कानूनी प्रक्रिया चल रही है ।उन्होंने कहा कि बिहार कांग्रेस के प्रभारी अल्पेश ठाकुर ही गुजरात में बिहारियों का विरोध करते हैं।
रुपाणी ने बताया कि गुजरात में बन रही सरदार सरोवर डैम के पास सरदार बल्लभ भाई पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा का अनावरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अक्टूबर को सरदार जयंती के मौके पर करेंगे। रूपानी ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की रियासतों को मिलाकर अखंड भारत बनाने का कार्य किया था। उन्होंने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए नरेंद्र मोदी ने देश सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा बनाने का कार्य शुरू किया था। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के दौरे पर पहुंचे गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भव्य तरीके स्वागत किया आज दोनों ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस के जरिए उत्तर भारतीयों की स्थिति को लेकर अपने बयान दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *