झाँसी- युवक की गला दबाकर हत्या, शव जंगल में फेंका, रिपोर्ट- मंगल सिंह

झांसी आज जनपद के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के जंगल में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसकी हत्या की गई है।

पुलिस ने बताया कि शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के जंगल में कुछ लोगों ने एक युवक के शव को देखा उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने बताया कि मृतक की शिनाख्त गोविंद राजपूत के रूप में की गई है उसके गले पर उंगलियों के निशान थे जिससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसका गला दबाकर हत्या की गई है

मृतक के परिजनों के अनुसार वह शौच के लिए घर से गया हुआ था। इसके बाद लौटकर वापस घर नहीं आया। उसकी खोजबीन की जा रही थी। इससे पहले उसे खोजने में सफलता मिलती उन्हें यह सूचना मिल गई। उसकी हत्या किन कारणों से हुई यह स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस ने सब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *