उरई- सहायक डाक अधीक्षक को राज्यपाल ने किया सम्मानित, रिपोर्ट- अवनीत गुर्जर

उरई। डाक विभाग उरई के सहायक डाक अधीक्षक राजीव तिवारी को राष्ट्रीय डाक सप्ताह के मौके पर लखनऊ में आयोजित डाक सेवा अवार्ड 2018 के दौरान राज्यपाल पुरस्कार के द्वारा सम्मानित किया गया।
लखनऊ जीपीओ में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक के द्वारा प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ डाक कर्मियों को सम्मानित किया गया जिसमें उरई के सहायक अधीक्षक राजीव तिवारी को सम्मानित किया जाना जनपद के लिए एक गौरव की बात है

राजीव तिवारी के सम्मानित होने पर डाक कर्मियों ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी । बधाई देने वालों में रामजन्मराम पोस्टमास्टर, संजीव अग्निहोत्री उपडाकपाल उरई टाउन, शिवकुमार त्रिपाठी , अक्षय शुक्ला,अर्पित पाठक,सीनू व्यास,रमाकांत शुक्ला,नरेश,मुरारी मोहन द्विवेदी,सियाराम दीक्षित,अनुपम मिश्र,गौतम,मधुकर, सुरेन्द्र,मनीष,अनुराधा,प्रियंका, पुष्पा,सतीश,शगुन,दीपक आदि थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *