रेल हादसे पर बोल डीआरएम, ड्राइवर ने हालातों के हिसाब से उठाए कदम

नई दिल्ली 20 अक्टूबर पंजाब के अमृतसर में 60 लोगों की मौत हो गई है । रेलवेने ने ड्राइवर को क्लीन चिट दे दी है डीआर एम विवेक कुमार ने कहा कि मौजूदा हालातों के हिसाब से ड्राइवर ने जो कदम उठाए वह सही थे। उसने ट्रेन की स्पीड को कम कर दिया था। यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से ट्रेन को रोका नहीं गया। उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू के दावे को भी खारिज कर दिया कि ट्रेन में हॉर्न नहीं था।

फिरोजपुर के डीआर विवेक कुमार ने साफ-साफ कहा कि लोको पायलट को ऐसे हालात में जो कदम उठाए जाने चाहिए उन्होंने किया। उन्होंने कहा कि जहां दुर्घटना हुई वहां घुमावदार मोड़ था। उन्होंने कहा कि जैसे ही ड्राइवर को लोग दिखाई दिए उसने ट्रेन की स्पीड 91 किलोमीटर से 68 कर दी।

डीआरएम के अनुसार इस दौरान ट्रेन पर पथराव में लगा था कार्ड में रेलवे ड्राइवर को बताया कि यहां ट्रेन रुकना यात्रियों की सुरक्षा के लिए खतरनाक हो सकता है इसलिए ड्राइवर ने वहां ट्रेन नहीं रोकी ट्रेन को सिरे अमृतसर ले जाया गया। उन्होंने कहा ड्राइवर रेलवे की सुरक्षा में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *