कोंच-दरवाजों पर रंगोली सजाकर की मैया की अगवानी, रिपोर्ट- अवनीत गुर्जर

कोंच। शनिवार को दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन से पूर्व नगर भर में सबसे पहले मैया की यात्रायें अपने अपने इलाकों में घर घर पहुंचीं और मैया के स्वागत में नगरवासियों ने पलक पांवड़े बिछाने में कोई कोर कसर नहीं रख छोड़ी।

यह जान कर कि मैया उनके द्वार आ रही हैं, बेटियों ने अपने दरबाजे बुहार कर सुंदर सुंदर रंगोलियां सडक़ों पर सजाईं ताकि मैया का स्वागत सत्कार किया जा सके। नईबस्ती में आस्था, कंचन, सोनिया, प्रियंका पटेल, निक्की पटेल, बर्षा पटेल, रागनी कुशवाहा, रेनू राठौर, सोनम राठौर, शालिनी राठौर, प्रीति, नैंसी, दीपा गोयल, शिखा गोयल, स्वांति गोयल, संभव खरे, शालू चतुर्वेदी, दिव्या गोयल, पुष्पा गोयल आदि बच्चियों ने उम्दा रंगोली सजाने में घंटों मशक्कत की लेकिन उनके चेहरे पर थकान की एक सिलवट भी नहीं नजर आ रही थी और उनका उत्साह देखते ही बनता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *