Headlines

दिल्ली में पेट्रोल पंप बंद, बस नहीं चलीं, केजरीवाल बीजेपी पर भड़के रिपोर्ट- नैना

नई दिल्ली 22 अक्टूबर आज दिल्ली में ऑटो टैक्सी यूनियन की हड़ताल के साथ पेट्रोल पंप बंद होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डीटीसी सी के कर्मचारियों ने भी अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन की घोषणा की है। इस मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा के ठीकरा फोड़ते हुए कहा कि भाजपा वाले अपने दिनदहाड़े गुंडागर्दी बंद करें।

वैसे आपको बता दें कि हड़ताल की घोषणा के बावजूद लोगों की सुविधा के लिए वैकल्पिक तौर पर कोई इंतजाम नहीं किया गया है डीजल और पेट्रोल पर वैट कम करने की मांग पर दिल्ली सरकार से कोई जवाब नहीं मिलने पर पेट्रोल पंप मालिकों ने 24 घंटे के लिए पेट्रोल पंप बंद करने का ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अपने ट्वीट में कहा कि पिछले 4 सालों में पेट्रोल पर अनाप-शनाप टैक्स मोदी जी ने लगाया है हमने नहीं मोदी जी टैक्स कम करें और जनता को राहत दे हम मांग करते हैं कि पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाया जाए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में क्यों नहीं ला रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *