नई दिल्ली 23 अक्टूबर समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल यादव ने सपा से बगावत करने के बाद सेकुलर मोर्चा का गठन किया था। अब शिवपाल यादव ने नई पार्टी का रजिस्ट्रेशन करा लिया है । उनकी पार्टी का नाम प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया रखा गया है
उन्होंने कहा कि समाजवादी सेकुलर मोर्चा से किसी को चापलूसी और चुगल खोरी नहीं करना पड़ेगी। उन्होंने कहा कि अगर यहां कोई कुछ गलत करता है तो वह सीधे बताने की जरूरत है। शिवपाल यादव ने कहा कि मुझे समाजवादी पार्टी से धकेला गया साथ ही मुझे और नेताजी को अपमानित किया गया।
शिवपाल यादव ने कहा कि हम व्यवस्था परिवर्तन करेंगे। उन्होंने कहा कि आज कानून-व्यवस्था की स्थिति बहुत ही खराब है । कहीं भी किसी की कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं । शिवपाल यादव पहले ही कह चुके हैं कि उनके बगैर देश और उत्तर प्रदेश में सरकार बनना मुश्किल है। उन्होंने कहा 2019 के लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी के बिना किसी की सरकार नहीं बन सकेगी।
कहां जा रहा है कि शिवपाल यादव अपनी पार्टी के साथ जल्द ही पूरे प्रदेश में और देश में इसके विस्तार के लिए दौरे करना शुरू करेंगे।
