जालौर में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई 23 के खिलाफ एफ आई आर,रिपोर्ट-अवनीत गुर्जर

जालौन ।बिजली बिल बकाया होने पर बिजली विभाग द्वारा कनैक्शन काट दिये जाने के बाद उपभोक्ताओं द्वारा कनैक्शन जोड़ कर बिजली जलाने तथा कटिया डालकर का बिजली का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली विभाग की टीम ने नगर में सघन चेकिंग अभियान चलाया तथा 23 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मामला पंजीकृत कराया है।
एस.डी.ओ. कौशलेन्द्र सिंह, जे.ई. अमित शर्मा, टी जी टू शशिभूषण भारद्वाज, जे ई प्रवर्तनदल संजीव अहिरवार, उपनिरीक्षक प्रवर्तनदल अमरीश कुमार की टीम ने नगर में सघन चेकिंग अभियान चलाया तथा टीम ने ऐसे उपभोक्ताओं के कनैक्शनों को देखा जो बिल जमा न होने पर पूर्व में काट दिये गये थे। बिजली विभाग की टीम ने विभागीय सूचना के आधार पर उन घरों में भी चेकिंग की जिन घरों में चोरी से बिजली जलाई जा रही है।

बिजली विभाग की टीम ने रोशन बानो भवानीराम, ज्योति एडवांस लिमिटेड रजिया खान तोपखाना, रामदास कुशवाहा चुर्खीवाल, लकी हेयर ड्रेसर सत्येंद्र, राजू राठौर रापटगंज, पिन्टू चुर्खीवाल, आंनद प्रकाश पांडेय, भवानी प्रसाद चुर्खीवाल, शशिभूषण भवानीराम, अल्लादीन चुर्खी रोड, विजय सोनी चुर्खी रोड, हरिदास अवस्थी भवानीराम, देवेंद्र कुमार रापटगंज, पुष्पा देवी भवानीराम, सुलेखा चुर्खीवाल, अवधेश चुर्खीवाल, नरेंद्र प्रकाश बैठगंज, महेन्द्र कुमार, महेश गुप्ता, जय मां कामाख्या इंटरनेट प्वाइंट सत्येंद्र, उमेश चन्द्र चुर्खीवाल, अशगर अली भवानीराम, मुफीस नारोभास्कर के खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज कराया गया है।
जे. ई. अमित शर्मा ने बताया कि प्रवर्तनदल दल लगातार नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चला रहा है। चेकिंग दौरान बिजली चोरी करते हुए पकड़े जाने पर रिपोर्ट दर्ज करायी जायेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *