लखनऊ 24 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह आज लखनऊ दौरे पर पहुंचे । लखनऊ एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी के लिए मुख्यमंत्री योगी नाथ समेत पूरा मंत्रिमंडल ऐसे लगा जैसे मौके पर खड़ा हो गया हो । मंत्रिमंडल के ज्यादातर सदस्य अगवानी के समय मौजूद थे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पांडे व संगठनों के लोगों ने शाह का जोरदार तरीके से स्वागत किया ।
आपको बता दें कि शाह भाजपा की मैराथन बैठक में भाग लेने के लिए आए हैं इस बैठक को पार्टी के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।
राजनीतिक जानकार मान रहे हैं कि शाह के नेतृत्व में होने वाली इस बैठक में मंत्रिमंडल में फेरबदल व लोकसभा चुनाव से जुड़े कई मामलों पर गंभीर चर्चा होगी ।
एक रिसॉर्ट में हो रही इस बैठक में संघ परिवार के सभी प्रमुख संगठनों के शीर्ष पदाधिकारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय और केंद्रीय पदाधिकारी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ दिनेश शर्मा मौजूद रहेंगे।
माना जा रहा है कि बैठक के बाद भाजपा के सत्ता और संगठनों में कई प्रकार के बदलाव नजर आ सकते हैं.
