झांसी। इन दोनों नगर की यातायात व्यवस्था टी एस आई के स्थानांतरण कर बाद हत्थे से उखड़ गई है। आलम यह है कि यातायात के सिपाही प्वाइंट्स गायब हो गए हैं और उनकी जगह होमगार्ड ने ले ली है। यानि कहा जा रहा है कि महकमे में अब यातायात को संचालन करने वाली की जिम्मेदारी किसी के कंधों पर नहीं है?
पिछले कुछ सालों से नगर की यातायात व्यवस्था इतनी बुरी तरह से चरमराई हुई थी के मुख्य चौराहे चौराहा इलाइट हर समय जैम के झंझावत में फंसा रहता था।
इसके बाद करीब 4 साल पहले यातायात महकमे में टीएसआई के पद पर आए सुभाष यादव ने इस बिगड़ी यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने की काफी जद्दोजहद की। उन्होंने स्थानीय नागरिकों के साथ व्यापारिक और वार्डन का सहयोग लेकर अपने महकमे के सिपाहियों में व्यवस्था के प्रति जोश भरा।
नतीजा यह हुआ कि एक तरफ जहां मुख्य चौराहा इलाइट जैम की चपेट से मुक्त हुआ तो बाजारों की गलियां भी वाहनों के चलने लायक हो गई । सीपरी बाजार में पुल के नीचे हर समय लगने वाला जाम बीते दिनों की बात हो गया था।
दरअसल, नगर की भंवरी यातायात व्यवस्था को सुभाष यादव ने पूरी प्लानिंग के साथ काम करने के बाद पटरी पर लाया था। उन्होंने नगर के मुख्य चौराहों से लेकर बाजार में यातायात कर्मियों की सीमित संख्याओं के साथ होमगार्ड का सहारा लेते हुए व्यवस्था संचालन का काम किया था । यही कारण कहा कि सीपरी, बस स्टैंड, इलाइट आदि स्थानों पर वाहनों की निकासी सुगमता से होने लगी थी।
हालांकि सुभाष यादव को इस व्यवस्था के बनाने में जितनी मशक्कत करना पड़ी उस मशक्कत को उनके जाते ही सभी ने अपने कंधों से ऐसे उतार फेंका जैसे वह बोझ लिए घूम रहे थे। आज इलाइट, सीपरी बस स्टैंड आदि स्थानों पर यातायात सिपाहियों की मौजूदगी चहल कदमी के रूप में नजर आने लगी है हां, होमगार्ड जरूर बनाई गई व्यवस्था को एक प्रतीक रूप में खड़े होकर सहारा दे रहे हैं।
यहां सवाल सीधा पुलिस महकमे पर है। क्या किसी एक अधिकारी के चले जाने से पूरी व्यवस्था चौपट हो जाती है ? क्या महकमे के मुखिया को इस बात की जानकारी नहीं मिलती है की बनी व्यवस्था को सुचारू कैसे बनाये रखें?
बरहाल पुलिस प्रशासन की व्यवस्था में आई कमजोरी ने नगर को एक बार फिर से जेम के भंवर में धकेल दिया है। देखना यह है कि क्या पुलिस कप्तान यातायात विभाग को व्यवस्था पर कंट्रोल करने के लिए किसी को जिम्मेदारी देते हैं या बनी जिम्मेदारी से भाग रहे यातायात कर्मियों से सवाल जवाब करते हैं?
