नई दिल्ली 24 अक्टूबर अमेरिका के दो पूर्व राष्ट्रपतियों बराक ओबामा और बिल क्लिंटन के घर डाक से बम भेजे जाने की जानकारी के बाद हड़कंप मच गया है यह बम बिल क्लिंटन उनकी पत्नी हिलेरी क्लिंटन के न्यूयार्क स्थित घर से बरामद किया गया। न्यूयॉर्क टाइम के अनुसार बम उनके घर डाक के जरिए भेजा गया था बम डाक जांचने वाले कर्मचारी को मिला।
बताया जाता है कि इसके अलावा अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के वाशिंगटन स्थित घर से भी एक संदिग्ध बंद को बरामद किया गया है
इस मामले में भी पुलिस का कहना है कि अमेरिका की खुफिया एजेंसी एफबीआई के साथ मिलकर जांच की जा रही है कि बम कहां से भेजा गया।
बम मिलने के घटना की जानकारी के बाद व्हाइट हाउस ने ओबामा और दंपति को भेजे गए बम डिवाइस की निंदा की है साथ ही कहा कि आतंकवादी कृत्य निंदनीय है, घृणास्पद हैं।
