यूपी के सोनभद्र में नगर पंचायत अध्यक्ष की सरेआम गोलियों से हत्या, लोगों ने जाम लगाया, रिपोर्ट- रिंकू

सोनभद्र 25 अक्टूबर। गुरुवार की सुबह सोनभद्र के चोपन नगर पंचायत अध्यक्ष इम्तियाज अहमद बदमाशों ने गोलियों से हत्या कर दी इम्तियाज घर से बाहर टहलने के लिए निकल रहे थे इस दौरान तीन चार बदमाशों ने उन पर गोलियां बरसात हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने एक हमलावर को पकड़ लिया।

बताया जाता है कि यह घटना सोनभद्र के चोपन थाना इलाके में हुई गुरुवार सुबह इम्तियाज खनन व्यवसाई सुबह के समय टहलने के लिए घर से बाहर निकले थे तभी कुछ दूरी पर बदमाशों ने ने घेर लिया और गोरिया चला कर भून डाला।

घायल इम्तियाज को फौरन जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई । इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बदमाशों को दौड़ाकर एक को पकड़ लिया लोगों ने हमलावर की जमकर पिटाई की। उसके पास से एक कार्बाइन भी बरामद की गई है । बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया है। घटना के बाद एसपी एसडीएम और सीओ से कई अधिकारी मौके पर पहुंचे।
घटना के बाद नाराज लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया पुलिस ने किसी प्रकार लोगों को समझा कर जाम खुलवाया।

सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक रीट राठौर ने बताया कि अज्ञात हमलावरों ने इस घटना को अंजाम दिया है इम्तियाज की अधिक खून बहने से मौत हो गई उन्होंने बताया कि पकड़े गए बदमाश से पूछताछ की जा रही है जल्द ही बाकी हमलावरों को पकड़ लिया जाएगा।

पुलिस सूत्रों के अनुसार इम्तियाज की हत्या के पीछे खनन संबंधी रंजिश हो सकती है । पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इम्तियाज क्षेत्र में कद्दावर नेता के रूप में पहचाने जाते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *