कालपी में विधायक ने दुर्गम्मा मंदिर की पुर्नप्रतिष्ठा के कार्य का मुआयना किया, रिपोर्ट ,अवनीत गुर्जर

कालपी। कालपी में फोरलेन पूरा कराने के लिए स्थानांतरित किये गये दुर्गम्बा पीठ मंदिर के कार्य स्थल का विधायक नरेंद्र पाल सिंह जादौन ने समर्थकों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कंस्ट्रक्शन कंपनी के इंजीनियरों को कई जरूरी हिदायतें भी दीं।
डेढ़ दशक से कालपी के पास फोरलेन अधूरा रह जाने के कारण यातनाएं झेलने को मजबूर जनजीवन को हाल में राहत की बड़ी सौगात मिली जब इसे पूरा करने की सारी रुकावटें दूर करा दी गईं। इसके दूरगामी फल को देखते हुए विधायक नरेंद्र पाल सिंह जादौन फोरलेन के अधूरे कार्य को जल्द से पूरा कराने के लिए तत्परता दिखाने का कोई मौका नही छोड़ना चाहते।

आज विधायक के द्वारा इसी दृष्टि से दुर्गम्बा पीठ मंदिर, ओवर ब्रिज और सर्विस रोड की साइट का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उनके साथ अरविंद सिंह राठौर, रामसिंह सलोनिया व कई अन्य पूर्व सभासद थे। विधायक ने निर्माण कंपनी को गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य समय पर पूर्ण कराने को कहा। स्थानीय लोगों से उन्होंने इसमें पूरा सहयोग देने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *