उरई। रामपुरा थाना क्षेत्र में रविवार को एक बालक की वेतबा नहर में डूब कर मौत हो गई ।
रामपुरा निवासी गुड्डू यादव का पुत्र नंदू (12 वर्ष ) मोहल्ले के दूसरे लड़कों के साथ पचोखरा पुल के पास आज नहर में नहा रहा था । इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और भंवर में फंस कर डूब गया । बाद में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँच गई और शव कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया ।
